मोबाइल नंबर जोड़ने के नाम पर वसूले जा रहे 200 रुपये, दुकानों और जनसेवा केंद्रों से मिलीभगत का आरोप

 

गौराबादशाहपुर(जौनपुर), आधार में मोबाइल नंबर जोड़ने के नाम पर लोगों से 200 रुपये तक वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि कुछ डाक कर्मियों ने दुकानों और जनसेवा केंद्रों से सांठगांठ कर रखी है और तय कमीशन पर कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक चर्चित पोस्टमैन अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में नियमित सेवा देने के बजाय दूसरे क्षेत्रों में घूम-घूमकर मोबाइल नंबर अपडेट कर रहा है। चर्चा है कि प्रत्येक मोबाइल नंबर अपडेट पर दुकानदार को 20 रुपये का कमीशन दिया जाता है। इससे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में सुविधा नहीं मिल पा रही है और उन्हें अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना पड़ रहा है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा निर्धारित सरकारी शुल्क के अनुसार ही सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related

JAUNPUR 6652281168958908145

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item