अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की काशी प्रांत की दो दिवसीय बैठक 25-26 जुलाई को जौनपुर में
https://www.shirazehind.com/2026/07/25-26.html
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) की राष्ट्रीय बैठक के कामाख्या में संपन्न होने के बाद अब काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 25 और 26 जुलाई को जौनपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में काशी प्रांत के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी संगठन की भावी रणनीति और संगठन विस्तार पर मंथन करेंगे।
अहिप के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह बैठक नगर स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज (रोडवेज के निकट) के सभागार में आयोजित होगी। बैठक दोनों दिन प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि बैठक में काशी प्रांत के सभी विभाग एवं जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री, श्री हनुमान चालीसा प्रमुख तथा नगर समितियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

