मेधावी जूरीयत जहरा को डीएम ने किया सम्मानित

 

जौनपुर। लायन्स क्लब गोमती के अध्यक्ष सै. हसनैन क़मर दीपू की बड़ी बेटी ज़ूरीयत ज़हरा द्वारा हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त करने पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां कितनी अनमोल होती है। यह बात आज ज़ूरीयत जैसी अन्य छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करके बता दिया है। उन छात्राओ ने न सिर्फ अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाया, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है। गौरतलब है कि ज़ूरीयत की प्राथमिक शिक्षा अच्छा 8 तक डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजे से हुई थी। हाईस्कूल डॉ रिज़वी लर्नर्स एकेडमी से 95% अंक लाकर यह साबित कर दिया कि लड़कियां आज लड़कों से कहीं अच्छा कार्य कर रहे हैं।


Related

JAUNPUR 7177793591429141878

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item