वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी
https://www.shirazehind.com/2020/10/blog-post_0.html
जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के जरौना पेट्रोल पंप के पास एक वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन के पास एक लगभग 70 वर्षीय वृद्ध महिला कई माह से रह रही थी। वह कहां की रहने वाली थी, यह किसी को जानकारी नहीं। गुरुवार की शाम लगभग सात बजे उसका शव जरौना स्थित पेट्रोल पंप के बगल मिला। थाने के एसआइ संदीप शर्मा महिला कांस्टेबल सुमन भारती के साथ मौके पर पहुंचे और शव के शिनाख्त का प्रयास किया, कितु सफलता नहीं मिली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मीरगंज राजेश कुमार ने बताया कि मृत महिला मटमैले कलर की साड़ी पहने हुए थी, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के लिए शव मोर्चरी में 72 घंटे रखा जाएगा।