जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष , फूंक दिए गए मड़हे ,एक दर्जन लोग घायल

जौनपुर।  जफराबाद थाना क्षेत्र के चकनवाबाद जंगल शिवपुर में बुधवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में दो पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के नौ जबकि दूसरे पक्ष के तीन हैं। इस दौरान तीन मड़हे भी फूंक दिए गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई में जुटी है। 

 राम आसरे पाल व राजाराम के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि राम आसरे पाल विवादित भूमि पर निर्माण कराने लगे। राजाराम पाल पक्ष के मंतोष पाल ने एतराज किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष पत्थरबाजी करने के साथ ही एक दूसरे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर टूट पड़े। मारपीट में एक पक्ष के राम आसरे पाल, संजीव पाल, दशरथ पाल, भूखला, दल सिगार, लीलावती, सोनी पाल पत्नी प्रदीप पाल, शुभम पाल, रीता पाल जबकि दूसरे पक्ष के राजाराम पाल, मंतोष पाल व संतोष पाल घायल हो गए। मारपीट के दौरान ही आगजनी में दोनों पक्षों के दो-दो रिहायशी मड़हे फूंक दिए गए। घायलों को मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट में शामिल फरार आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Related

JAUNPUR 6913839797533424727

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item