अग्रिम आदेश तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को दीवानी न्यायालय बंद रहेगा

 जौनपुर। जनपद न्यायाधीश ने अवगत कराया है कि  उच्च न्यायालयों से अधीनस्थ न्यायालयों को क्रियाशील किए जाने हेतु दिशा- निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके अंतर्गत आवश्यक जमानत प्रार्थना पत्र ,अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र एवम प्रकीर्ण प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हेतु 12 न्यायाधीशो के सुनवाई के समय में परिवर्तन किया गया है। 

 जिसके क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जौनपुर 10:30 से 11:00 बजे तक, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम 11:01 से 11:20 बजे तक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जौनपुर 11:21 बजे से 11:50 तक, विशेष न्यायाधीश एससी/ एसटी एक्ट जौनपुर 11:51 बजे से 12:10 बजे तक ,विशेष न्यायाधीश ई .सी. एक्ट 12:11 से 12:20 तक, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट 12:21 बजे से 12:30 तक, विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस एक्ट 12:31 से 12:40 तक ,विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट, प्रथम 12:41 से 1:00 बजे तक, सिविल जज सी.डी एक 1:01 बजे से 1:20 बजे तक सिविल जज जू.डी शहर 01:21 बजे से01:50 बजे तक, सिविल जज जू.डी जौनपुर 01:51 से 02:10 तक , सिविल जज जू डी शाहगंज 02:11 से 02:30 बजे तक सुनवाई करेंगें। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा -निर्देश के अनुपालन में  उच्च न्यायालय के अग्रिम आदेश तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को समस्त न्यायालय बंद रहेंगे।

Related

news 1108433240921015882

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item