कोरोना से जंग जीतने के लिए शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा

 जौनपुर।  शासन के निर्देश पर दो दिवसीय वीकेंड लॉकडाउन का जिले के लोगों ने पूर्णत: पालन किया। 59 घंटे की बंदी शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक रही। इस दौरान कोरोना से जंग जीतने के लिए शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारें बंद रहीं। केवल आवश्यक सेवाओं के आवागमन की अनुमति रही। दोनों ही दिन सड़कों पर या तो मरीज या फिर आवश्यक कार्य के लिए लोग बाहर निकले। पुलिस की तरफ से अनावश्यक रूप से व बिना मास्क के सड़कों पर निकलने लोगों से सख्ती से निबटा गया।

 नगर के प्रमुख बाजारों में कोरोना से पीड़ित मरीज व उनके तीमारदार ही आते-जाते दिखे। सड़कों की सन्नाटे को केवल एंबुलेंस की आवाज चीरती रही। बाजारों में आवश्यक सेवाओं चिकित्सा, सरकारी कर्मचारी, दवा व्यापारी ही बाहर निकलते देखे गए। बंदी के चलते जौनपुर नगर के ओलंदगंज, पालीटेक्निक चौराहा, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी, अटाला क्षेत्र, शाही पुल व सब्जी मंडी क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में देररात तक गुलजार रहने वाले इन बाजारों में दवा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। लोगों की आवाजाही भी नहीं हुई। 
रोडवेज के अलावा अन्य छोटे वाहनों के न चलने से आवश्यकता पर आम लोगों को काफी परेशानी हुई।

Related

news 8925751160017793095

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item