शहीद हुए जांबाज जवानों को दी गई सलामी

जौनपुर। अपने कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए शहीद हुए जांबाज जवानों को पुलिस लाइन में नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। उनके सम्मान में पुलिस के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर सलामी दी। इसके साथ ही नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र की एकता-अखंडता व संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। 

 एसपी अजय कुमार साहनी ने वर्षपर्यंत बलिदानी पुलिस कर्मियों के सम्मान में बनाए गए प्रतीकात्मक स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। शहीद पुस्तिका पढ़कर बलिदानी पुलिस कर्मियों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरे प्राण-प्रण के साथ कर्तव्यपालन का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वय त्रिभुवन सिंह (ग्रामीण), डा. संजय कुमार (शहर), सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, सीओ सदर रणविजय सिंह सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। बता दें, 21 अक्टूबर 1959 से हर साल मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस के पीछे छिपी है शोक, समर्पण, त्याग, बहादुरी की मिसाल जो आज भी धूमिल नहीं पड़ी है। आज ही के दिन देश की चीन से सटी लद्दाख सीमा की सुरक्षा-निगरानी कर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर दुर्गम हॉट-स्प्रिंग्स क्षेत्र में सैकड़ों चीनी सैनिकों ने कायराना ढंग से सीआरपीएफ 20 रणबांकुरों को चारों ओर से घेरकर उन पर गोलियों-बमों से हमला कर था। चीनी सैनिकों से मोर्चा लेते हुए दस बहादुर जवान बलिदान और सात बुरी तरह से घायल हो गए थे।

Related

news 193755323666762510

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item