हम सभी लोग भाग्यशाली हैं, जो मॉ अन्नपूर्णा की शोभायात्रा के साक्षी बने

 

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा मॉ अन्नपूर्णा की ऐतिहासिक यात्रा के संदर्भ में कहा गया है कि जनपद जौनपुर के हम सभी लोग भाग्यशाली हैं, जो मॉ अन्नपूर्णा की शोभायात्रा के साक्षी बने। मां अन्नपूर्णा की शोभा यात्रा देर रात जनपद की सीमा में प्रवेश कर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए वाराणसी सीमा की तरफ मध्यरात्रि प्रवेश हुई। इस शोभा यात्रा को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। मॉ अन्नपूर्णा के ऐतिहासिक शोभायात्रा के साक्षी शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधि गण, सहित आम जनमानस बने, हजारों श्रद्धालुजन, प्रशासनिक अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण द्वारा माँ अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति का स्वागत किया गया और ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार कर पुष्पवर्षा करते हुए पूजन-अर्चन कर मां की आरती उतारी गयी।

Related

जौनपुर 2626306236283745639

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item