अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया जनजाति गौरव दिवस
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_320.html
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के कांफ्रेंस हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर अभाविप काशी प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी रहे। डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने कहा की बिरसा मुंडा स युवाओं को पर्यावरण को संरक्षित करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। ईसाइयों के धर्मांतरण के कुचक्र को तोड़ने के लिए बिरसा मुंडा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। भारतीय संस्कृति पर्यावरण के संरक्षक के रूप में बिरसा मुंडा का योगदान स्मरणीय रहा है।
जिला प्रमुख डॉ मनोज कुमार पांडेय ने कहा युवाओं को हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे के बारे में अध्ययन करना चाहिए।जिससे ये पता चलता है की कितने बलिदानों के बाद यह आजादी प्राप्त हुई है।
संचालन इकाई अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी ने किया।
उक्त अवसर पर डॉ इंद्रेश गंगवार, डॉ देवेंदु मिश्र,उद्देश्य सिंह,सुमित सिंह,धीरेद्र,रवि विश्वकर्मा,पवन सोनकर,आदित्य समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।