डा. सत्येन्द्र सिंह अध्यक्ष एवं संजय श्रीवास्तव चुने गये प्रबन्धक

जौनपुर। भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारीनाथ की नवीन प्रबन्ध समिति को गठित करके घोषित कर दी गयी। यह चयन वर्तमान प्रबन्ध समिति का कार्यकाल समाप्त होने पर किया गया जो 3 वर्ष तक कार्यकालित रहेगा। प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि नवीन प्रबन्ध समिति में डा. सत्येन्द्र सिंह अध्यक्ष एवं संजय श्रीवास्तव प्रबन्धक बनाये गये। इसके अलावा उपाध्यक्ष दिवाकर पाठक, सह प्रबन्धक वन्दना सरकार, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्त चुने गये। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में किरण श्रीवास्तव, सुदेश सिंह, राजेश भारती, विजय रघुवंशी हैं। इसी क्रम मंे प्रान्तीय प्रतिनिधि कंचन सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य/पदेन सदस्य गणेश दत्त उपाध्याय हैं।

Related

news 651540628279276007

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item