विश्व हिन्दू सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी टीम घोषित
https://www.shirazehind.com/2021/12/blog-post_424.html
जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र के. द्विवेदी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा की सहमति पर प्रदेश कार्यकारिणी की टीम गठित करके घोषणा भी कर दी गयी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी में युवा नेता/समाजसेवी विकास अग्रहरि को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। साथ ही संदीप सिंह को मीडिया प्रभारी एवं विवेकानन्द महाराज को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके अलावा सर्वेश यादव, संदीप मौर्य, सूरज पाण्डेय, आशीष गुप्ता, हेमन्त दास, रितेश मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये। इसी क्रम में अमरदीप गुप्ता, कुन्दन श्रीवास्तव, हरिओम सिंह, माधव आनन्द, मनमोहन अवस्थी, अनुज श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री और बृज किशोर दास, दीपू सिंह, रोहित कुमार, प्रवण पाण्डेय, श्याम सुन्दर यादव, शुभम गुप्ता प्रदेश सचिव बनाये गये। साथ ही सुमित अग्रहरि व राकी श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये। उपरोक्त मनोनयन की घोषणा करते हुये प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने कहा कि ये सभी पदाधिकारी भारतीय संविधान एवं संगठन के नियमों के अनुसार र्का करते हुये संगठन का प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में जिला, नगर, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर संगठन को बढ़ाने का कार्य भी करेंगे।