कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
https://www.shirazehind.com/2022/03/blog-post_75.html
जौनपुर। पांच माह पूर्व चचेरे भाइयों के बीच हुए भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में 11 अक्टूबर को भूमि विवाद में हुई मारपीट में जितेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने नितेश सिंह उर्फ भोलू एवं उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में नितेश सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी जितेंद्र, विकास व बृजेश सिंह ने उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया था। दूसरे दिन दोबारा पिटाई कर रहे थे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विकास सिंह व बृजेश सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।