गुस्साए कर्मचारियों ने तालाबंदी करके किया जमकर प्रर्दशन

http://www.shirazehind.com/2022/04/blog-post_23.html
जौनपुर। प्रतापगढ़ जिले में एसडीएम की पिटाई से हुई कर्मचारी की मौत से आज जिले के कर्मचारियों में भारी आक्रोश दिखा। सभी कर्मचारी अपने अपने दफ्तरो में तालाबंदी करके पूरे कलेक्टेªट परिसर में जमकर नारेबाजी किया उसके बाद से सभा आयोजित करके हत्यारे को गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग किया। कर्मचारियों के हड़ताल के चलते वादकारियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों आज सुबह से काफी गुस्से में थे। सभी समय से अपने कलेक्टेªट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रर्दशन करते हुए सभी कार्यालयों में तालाबंदी कराया उसके बाद एक सभा आयोजित करके आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी अधिकारी को अपने कर्मचारी से मारपीट एवं हिंसक वारदात करने का अधिकार नहीं है यह कृत्य शासन व प्रशासन की छवि खराब कर रहा है प्रदेश सरकार से मांग किया कि उक्त मृतक कर्मचारी के आश्रितों को सहायता राशि एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए मृतक कर्मचारी के आश्रितों को तत्काल सेवा योजित किए जाएं तथा आरोपी उप जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव तहसील लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सभा में विजय प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष ,राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार यादव ,पूर्व अध्यक्ष हारून रशीद ,प्रभात कुमार सिंह ,आशीष कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह भानु प्रताप गौतम उपस्थित रहे।