युवक ने एक ही परिवार के 4 लोगो को मारी गोली

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर में रात करीब 12 बजे युवक ने एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी। इस वारदात में बृद्ध की मौत हो गई है , दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। पुरानी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। रामनगर निवासी रविंद्र यादव का परिवार दो दिन पहले मुंबई से आया है। उनकी बेटी खुशबू के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में थे, तभी पड़ोस का आकाश उर्फ राजू पिस्टल लेकर पहुंचा। आरोप है कि राजू ने पहले उनके दादा राजबली (70) पर गोली चला दी।

यह देख रविंद्र यादव (55) उनकी मां शांति देवी, पत्नी विमला देवी (45) और बेटा गौरव (13) नीचे आए। इन्हें भी राजू ने गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आ गई। सीओ मड़ियाहूं संत कुमार उपाध्याय पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दो की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।

Related

editorial 3553577390928532268

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item