सल्तनत बहादुर की स्मृति में अमर शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित

 

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में वृहस्पतिवार को अमर शहीद सल्तनत बहादुर की प्रतिमा पर महाविद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विनोद सिंह एवं प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबन्धक श्री सिंह ने कहा कि सल्तनत बहादुर के संघर्ष एवं उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन में अपनाकर वर्तमान में समाज व देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

 प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि मनुष्य प्रकृति प्रदत्त तत्वों से अलग कुछ भी नया नहीं बना सकता है। हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अपने प्राकृतिक संसाधनों एवं मूल्यों का संरक्षण करना चाहिए। पूर्व प्राचार्य प्रो. ब्रजेंद्र सिंह ने सल्तनत बहादुर के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष की कहानी को विस्तार से बताया। इसी क्रम में प्रो. विमलेश पाण्डेय, डॉ. ब्रजेश मिश्र, डॉ. प्रवीन सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार प्रो. धीरेन्द्र पटेल ने किया। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्यगण, ट्रस्ट बोर्ड के सदस्यगण, डॉ. यादवेन्द्र दत्त तिवारी, डॉ. ओम प्रकाश दुबे, डॉ. कर्मचन्द यादव, राजुल सिंह, राघवेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 7740053461309316064

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item