सहायक शिक्षा निदेशक ने बच्चो की परखा गुणवत्ता

जौनपुर। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय,मछलीशहर ,बीआरसी ,कस्तूरबा विद्यालय का किया गया निरीक्षण एडी बेसिक वाराणसी अवध किशोर सिंह ने किया। इस दौरान कक्षा में जाकर बच्चो की गुणवत्ता की जांच किया। इस दौरान कक्षा दो और तीन के कई बच्चो ने गणित के जोड़, घटना गुणा के प्रश्न हल करने पर उन्हें शबासी दिया। सभी संदर्भ समूह के लोगो की समीक्षा कर संतुष्टि प्रकट किया। उन्होंने एआरपी को कहा कि जिस विद्यालयों में कार्य नही किया जा रहा है उसकी सूची चिह्नित करते हुए तत्काल उन विद्यालयों  के अध्यापको को प्रशिक्षित करे।


    समीक्षा बैठक में कायाकल्प पर भी सभी विद्यालयों को उन्नीस पैरामीटर  पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु ,शिक्षण योजना,शिक्षण तालिका,शिक्षण डायरी सभी विद्यालयों में उपलब्ध होने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व एआरपी निर्देशित किया।

एडी बेसिक द्वारा कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया गया।बच्चों व अध्यापको की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की।बच्चों के क्लास में जाकर विषय पर बात की व बच्चों से समस्या के बारे में जानकारी ,पुस्तक उपलब्धता पर चर्चा किया। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ला, ने ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट ,निपुण कार्ययोजना की बुक लेट दिया। बीईओ बसंत शुक्ला, एआरपी शिवाकांत तिवारी,डॉ संतोष तिवारी,डॉ राजेश यादव,अमला प्रसाद यादव,अखंड सिंह,वीरेंद्र यादव,दुर्गा प्रसाद,दिलीप कुमार,अखिलेश बी आरसी पर उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 8322175237871464478

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item