अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी : S.P

 

जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा के द्वारा बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर एवं स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मड़ियाहूं में बनाए गए मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

           निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, सहित अन्य आवश्यक  तैयारियों की जानकारी ली।
              जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार एवं मड़ियाहूं लालबहादुर को निर्देश दिया कि मतगणना से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।                          
             जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की 12 निकायों की मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे 105 टेबल पर होगी जिसमें तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज में जौनपुर नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत कचगांव, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर व नगर पंचायत जफराबाद निकाय की गणना और अन्य निकायों की गणना उनके तहसील क्षेत्रों में होगी। जिसमें नगर पालिका परिषद शाहगंज एवं नगर पंचायत खेतासराय की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर एवं नगर पंचायत मछलीशहर की मतगणना बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर परिसर जौनपुर में होगी, नगर पंचायत मड़ियाहॅू एवं नगर पंचायत रामपुर की मतगणना स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मड़ियाहॅू, नगर पंचायत केराकत की मतगणना पब्लिक इण्टर कालेज मनियरा केराकत एवं नगर पंचायत बदलापुर की मतगणना सल्तनत बहादुर पी0जी0 कालेज बदलापुर में होगी।      
            
                                                          

Related

खबरें जौनपुर 2535517079965817958

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item