मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग स्वीकार कर व्यापारी को सम्मान देने का कार्य किया : दिनेश टण्डन

 जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल ने राष्ट्र की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व धन अर्पित कर देने वाले दानवीर भामा शाह की जयन्ती जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन की अध्यक्षता में श्रीराम जानकी मंदिर अहियापुर के प्रांगण में मनाया। जिलाध्यक्ष ने दानवीर भामाशाह की जयन्ती की सभी को बधाई दिया। 

अध्यक्षता करते हुए दिनेश टण्डन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यापार मण्डल की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 26 जून को पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री से प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर ज्ञापन देकर मांग किया था कि दानवीर भामा शाह की जयन्ती 29 जून को व्यापारी दिवस घोषित किया जाय। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग को स्वीकार करते हुए व्यापारी समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। अब प्रत्येक वर्ष 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जायेगा। जौनपुर का सम्पूर्ण व्यापारी समाज आपको ह्रदय से धन्यवाद देता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर ने संयुक्त रूप से सभी व्यापारियों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा तथा सभी प्रदेश पदाधिकारियों को भी बधाई दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, विजय जायसवाल, रविंदर अग्रहरि, संतोष साहू, मनोज कुमार, अरविंद जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, विमल भोजवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू, डीके अग्रहरि, ज्ञानेंद्र साहू, अरुण कपूर, साहेब लाल साहू, विजय गुप्ता, अनिल वर्मा, चन्दन गुप्ता, मधुसूदन बैंकर, विजय अग्रहरी, अभिषेक सेठ, भगवती प्रसाद पाण्डेय, मो. असलम, अर्जुन यादव, गणेश साहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बैंकर ने किया। अन्त में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 3915860619613174049

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item