25 हजार के ईनामी गो तस्कर को जफराबाद पुलिस ने दबोचा

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलाव घाट के पास गुरुवार की भोर में पुलिस ने 25 हजार के इनमिया गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही थी। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे को सूचना मिली कि 25 हजार का ईनामिया पशु तस्कर अकबर खलीफा पुत्र सन्नू खलीफा निवासी चैनपुर वार्ड संख्या 8 थाना चैनपुर जनपद कैमूर बिहार बेलाव घाट के पास मौजूद है। वह कहीं  भागने के फिराक में है। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्री चौबे, इंस्पेक्टर हरि नारायण पटेल व राजेश सिंह सेंगर, विपुल राय के साथ भोर में ही उक्त बेलाव घाट पूल के पास पहुंचकर घेरेबन्दी कर लिया। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। क्षेत्र के महरुपुर के पास हाइवे पर 16 मई को एक कन्टेनर में दो दर्जन से अधिक मृत गाय व बछड़े मिले थे। यह पशु तस्कर उस घटना का मुख्य आरोपी था। पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

Related

जौनपुर 2653984583752086424

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item