व्यापारियों के संयुक्त प्रयास से व्यापार मण्डल होता है मजबूत: दिनेश टंडन

जौनपुर। जिला उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सुतहट्टी बाजार स्थित जिला कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक साहू को जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के संयुक्त प्रयास से ही व्यापार मंडल को मजबूती मिलती है। आपके जुड़ने से व्यापार मंडल और मजबूत होगा। बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि अच्छे और प्रबुद्ध व्यापारियों को जोड़ने से व्यापार मंडल को ताकत मिलेगी। 

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू ने जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की लड़ाई में मेरा सम्पूर्ण योगदान रहेगा। जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, तन मन धन से सहयोग करने को तैयार रहूंगा। बैठक में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, अरुण कपूर, संतोष साहू, ज्ञानेंद्र साहू, चेतन टंडन, मनोज साहू, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 5771689573836837709

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item