खुटहन पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के वांछित को किया गिरफ्तार

 


खुटहन, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष खुटहन अरविन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम में धारा 304 भादंवि से सम्बन्धित वांछित रंजीत निषाद पुत्र अमेराज उर्फ अभयराज निवासी नागनाथपुर (दुल्हपुर) थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को क्षेत्र के विशुनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द सिह के अलावा उ0नि0 महेन्द्र यादव, कां. आनन्द पासवान, कां. शशांक त्रिवेदी, कां. अजय कुमार शामिल रहे।


Related

जौनपुर 621089309109359445

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item