बेहतर सर्वे के लिए विवेक कुमार सिंह को किया गया सम्मानित

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर ग्राम की पंचायत भिदूना के पंचायत सहायक विवेक कुमार सिंह को खरीफ फसलों के बेहतर सर्वे के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित कृषि निदेशालय में अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बताते चलें कि ई- खसरा पड़ताल जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने और किसानों को सरकारी अनुदान तथा योजनाओं का सही लाभ पहुंचाने के लिए सरकार डिजिटल क्राप सर्वे ई- खसरा पड़ताल करा रही है।इस सर्वे के के लिए राजस्व विभाग,कृषि विभाग एवं पंचायती राज विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी।जिसमें पंचायत विभाग की ओर से पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रदेश के पंचायत सहायकों की ओर से किये गये सर्वे में सर्वाधिक 2325 सर्वे विवेक कुमार सिंह द्वारा किया गया। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।इससे पूर्व बीते अगस्त माह में विकास खंड मछलीशहर में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी विवेक कुमार सिंह को खंड विकास अधिकारी मछलीशहर सचिन कुमार भारती एवं सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत) रामनिहोर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
शुक्रवार को विवेक कुमार सिंह की लखनऊ से घर वापसी होने पर ग्राम प्रधान भिदूना राजीव सिंह, पंचायत सचिव आनंद प्रकाश त्रिपाठी, मनोज सिंह, राजेश सिंह, यमुना सिंह आदि ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।

Related

जौनपुर 9182877470876841861

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item