प्रख्यात अंबेडकरवादी नेता, पूर्व मंत्री पारसनाथ मौर्य पंचतत्व में विलीन

 - हज़ारों लोगों ने घर पहुंचकर किये अंतिम दर्शन

- बेटियों संग घर की महिलाओं ने दिया कंधा

- शीतला चौकिया आवास पर गार्ड आफ़ ऑनर के साथ दिया गया सम्मान

इन्द्रजीत सिंह मौर्य

जौनपुर। प्रख्यात अंबेडकरवादी नेता पारसनाथ मौर्य गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। जौनपुर के रामघाट पर बौद्ध धर्म के रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के  पूर्व अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे भंते  चंदिमा के निर्देशन में  त्रिशरण, पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ उनके पुत्र डॉ राजीव रत्न समेत समाज के वरिष्ठ लोगों ने उनके शव को मुखाग्नि दी। बेटियों संग घर की महिलाओं ने शव को कंधा दिया। जिला प्रशासन की तरफ से पैतृक आवास पर पूर्व मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

बौद्ध धर्म आंदोलन के प्रणेता प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और लोकतंत्र रक्षक सेनानी रहे पारसनाथ मौर्य का बीती रात निधन हो गया। 83 वर्ष की उम्र में लखनऊ के सिविल अस्पताल में  उन्होंने  अंतिम सांस ली।

गुरुवार की सुबह उनके पैतृक आवास शीतला चौकिया लाया गया । जहां हजारों लोगों ने पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन किए। प्रशासन की तरफ से उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया।

बाद में फूल मालाओं से लदे वाहन पर उनकी शव यात्रा निकाली गई।  जो शीतला चौकिया, विशेश्वरपुर चौराहा,  पचहटिया होते हुए रामघाट पहुंचा। 

इस मौके पर मौजूद अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के  पूर्व अध्यक्ष भंते चंद्रमा के निर्देशन में  त्रिशरण, पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ उनके पुत्र डॉ राजीव रतन मौर्य  समेत उपस्थित जनों ने शव को मुखाग्नि दी।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक जगदीश नारायण राय, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राव, सपा नेता दीपचंद राम,  राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, नगर पालिका जौनपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य,  एसडीम शाहगंज अंकित कुमार, शिक्षक नेता सुल्तानपुर हरि श्याम मौर्य,डॉ चंद्रजीत मौर्य, पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य,सभासद देवानंद मौर्य, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश मौर्य,सम्राट अशोक क्लब के प्रवक्ता संजय  मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना , भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री सुभाष कुशवाहा, प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय संरक्षकशत्रुघ्न मौर्य, विक्रमजीत , डीसी दादा, संतोष मौर्य सभासद समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 3369293403945063942

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item