प्रत्येक गांव में रात बिताएंगे भाजपा नेता

जौनपुर : भाजपा लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर गांव चलो अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में दोनों जिला की संयुक्त जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 


मुख्य अतिथि ने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से भाजपा जिले के हर गांव और बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी। इस अभियान में सांसद, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेगें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं और विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजारों, टीलों, चौपालों और बूथों पर चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव सामने है पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को एक बूथ पर अवश्य जाना है, जो विपक्षी ईवीएम का रोना रोते हैं उन्हें यह पता नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कितना मेहनती है मुझे आशा है कि प्रदेश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट जौनपुर और मछलीशहर होगी।


जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि हर बूथ, हर क्षेत्र में संगठन की मजबूती में गांव चलो अभियान नींव का पत्थर साबित होगा। यह अभियान मिशन 24 में बड़ी विजय का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि अभियान का लक्ष्य बूथ के  सभी लोगों तक सीधा संवाद करना है और शत-प्रतिशत विजय का संकल्प लेकर जिले के दोनों सीट जीतने का लक्ष्य प्राप्त करना है। गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला के बाद 1 और 2 फरवरी को मंडल की कार्यशालाएं सम्पन्न होगी।


जिलाध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत सभी कार्यों को बूथ स्तर पर जाकर गाँव चलो अभियान में बताए गए कार्यों को करना है। गाँव चलो अभियान के कार्यक्रम के अन्तर्गत बूथ में प्रवासी कार्यकर्ता को अलग अलग बूथों में 24 घंटे रहना होगा तथा उस बूथ की बूथ कमेटी पन्ना प्रमुख का शेष कार्य को पूरा करेंगे।


बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर सुशील मिश्रा अमित श्रीवास्तव अजय सिंह मनोज दुबे मेहीलाल गौतम बृजेश सिंह श्याम दत्त दुबे राम सिंह मौर्य पुष्पा शुक्ला अनुपमा राय संतोष सिंह सुरेन्द्र सिंघानियां संतोष सिंह आशा मौर्य बृजनारायण दुबे रवीन्द्र सिंह राजू दादा उमाशंकर सिंह अवधेश यादव जयेश सिंह राजेश सोनकर विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय अम्बरीश धर द्विवेदी अविनाश सिंह अनिल गुप्ता नरेन्द्र उपाध्याय अवधेश सोनकर मण्डल अध्यक्ष गण मण्डल के गांव चलो अभियान के संयोजक गण सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 8338326863038918175

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item