बाढ़ ने मचाई तबाही गरीबो का आशियाना गोमती में समाहित


 चन्दवक घाट पर डूबा गरीबो का घर
जौनपुर जिले के पूरबी इलाके को गोमती नदी के पानी ने पुरे आगोश में लिया है। केराकत और चन्दवक थाना क्षेत्र के दर्जनों गाँव पूरी तरह से दरिया में समाहित हो चुके है। बाढ़ पीड़ित अपना घर छोड़कर दूसरी जगह आशियाना बना लिया है कुछ तो भगवान के घर में सहारा लिए हुए है। गरीबो का छप्पर पूरी तरह से नष्ट हो चूका है। शासन प्रशासन अभी तक राहत के नाम पर कुछ भी नही किया है। जौनपुर मुख्यालय से 45 किलोमीटर दुरी पर स्थित चन्दवक थाना क्षेत्र इन गाँवो में 15 दिन पहले पूरी तरह गुलजार हुआ करती थी। लेकिन गंगा यमुना के साथ गोमती नदी भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। जिसका परिणाम है कि आज जहाँ पूरा गाँव बसा हुआ था आज वहा नाव चल रहा है , जगह जगह गरीबो का आशियाना पानी में बहता नजर आ रहा है , किसानो फसल , बाग़ बगीचा सब के सब गोमती नदी में समाहित हो चूका है। गरीबो का सब कुछ पानी में मिल चूका है इसके बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से कोई राहत कार्य शुरू नही किया गया है। सक्षम लोग तो सुरक्षित स्थनों पर चले गये है , गरीब जनता भगवान की शरण में चले गये है। मंदिरों में छप्पर डालकर गुजर बसर कर रहे है। केराकत की एस डी एम के अनुसार बाढ़ पीडितो को खाने पीने के सामान मिटटी का तेल सहित सभी आवश्यक चीजे मुहैया करा दिया गया है। बाढ़ से पीड़ित पूरी जनता चीख चीख कह रही है प्रशासन की तरफ से अन्न का एक दाना नही दिया गया है , उधर जिला प्रशासन सबका पेट भरपुर भरने का दावा कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item