देश के विकास के लिए बच्चो को दिलाये तालीम : डीएम जौनपुर

शाहगंज में लगा किसान मेला 
जौनपुर। आज उ0प्र0 भूमि सुधार निगम जौनपुर द्वारा परियोजना ग्राम -बड़उर,ब्लाक सोधी,शाहगंज में एक किसान मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दर्जनों विभागों द्वारा लगायी गयी पदर्शनी का अवलोकन किया। उपस्थित महिला एवं पुरूष किसानों से ऊसर भूमि सुधार निगम द्वारा कराये गये कार्यों से किसानों को खेती में लाभ के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त किया तथा किसानों द्वारा उठायी गयी प्रमुख समस्याओं घड़रोज के आतंक, को समाप्त करने के लिए उप निदेशक कृषि एस0एन0दूबे को डी0एफ0ओ0 ए0के0सिंह के साथ कल कैम्प कार्यालय पर समस्या समाधान के लिए लाने को कहा। दोना पत्तल बनाने ,सिलाई कढ़ाई मशीन, मिट्टी परीक्षण, वृक्षारोपण एवं पशुपालन, आदि समस्याओं के निदान करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

उन्होंने किसानों का आवाहन किया कि गांव में आपस में झगड़ा न करें तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलायें जिससे गांव ,समाज तथा देश का विकास हो सके। नवीन चतुर्वेदी जोनल अधिकारी परियोजना प्रबन्धक लखनऊ ने बताया कि प्रदेश में लगभग 5.33 लाख हेक्टेअर ऊसर ग्रसित तथा 9.13 लाख हेक्टेअर बीहड़ प्रभावित क्षेत्र है। 5 वर्षों में 1.30 लाख हे0 पायलट परियोजना के साथ चलाया जा रहा है। 3 वर्षो में 53 हजार हे0 भूमि सुधार किया गया है। जौनपुर में भूमि सुधार के लिए गांव का चयन कर लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी पी.सी.श्रीवास्तव, डा0 सुरेश कृषि वैज्ञानिक ,डा0 शिवराज सिंह चन्देल,


एस0आर0सिंह भदोही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 आई0ए0खान, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 दूबे ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। प्रारम्भ में जगदीश सोनकर राज्यमंत्री परती भूमि सुधार विकास एवं जल संसाधन उ0प्र0 सरकार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा ऊसर भूमि सुधार निगम के अधिकारियों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंनेै शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया तथा जिले में चल रहे ऊसर भूमि सुधार कार्यक्रम के बारे में कहा कि किसान इस योजना का लाभ उठाकर अपने ऊसर खेत को उपजाऊ बना सकते है।जिलाधिकारी ने मौके पर सुधार निगम द्वारा ऊसर खेत में लहलहाते धान का निरीक्षण भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item