साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालो की तैयार हो रही है जन्म कुण्डली

  जनपद में शारदीय नवरात्रि के दौरान स्थापित दूर्गाप्रतिमा , दशहरा तथा बकरीद के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में प्रर्याप्त पुलिस एवं पीएसी की व्यवस्था की गयी है। दिनांक 13 अक्तूबर  को दशहरा एवं  को बकरीद का त्योहार मनाया जायेगा। दशहरा के बाद जनपद में विभिन्न तिथियो में विभिन्न स्थानों पर भरत मिलाप का आयोजन किया गया है। दशहरा/मूर्ति विर्सजन एवं बकरीद का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद जौनपुर की पुलिस कटिबद्व है। साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार कर उनके विरूद्व आवश्वयक/नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। जनपद में विभिन्न त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस बल की निम्नप्रकार की व्यवस्था की गयी है।



1. दुर्गापूजा:- जनपद में कुल 820 दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गयी हैं प्रत्येक दुर्गा प्रतिमा पर एक आरक्षी की डियूटी लगायी है तथा क्षेत्राधिकारी/सम्बन्धित थानाप्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील हैं।

2. जनपद में कुल 96 स्थानो पर रामलीला का आयोजन किया गया है। रालीला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित थानाप्रभारी को निर्देशित किया गया है ।

3. दुर्गाप्रतिमा विसर्जन के अवसर पर प्रर्याप्त पुलिस बल लगाकर मूर्ति विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल की व्यवस्था भी की गयी है।

4. जनपद में बकरीद त्यौहार के अवसर  पर कुल 303 ईदगाहांे/मस्जिदों में मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगो द्वारा नमाज अदा की जायेगी। इस अवसर पर जनपद के ईदगाहों/मस्जिदों पर नमाज को सकुशल अदा कराने हेतु प्रर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है।

5. जनपद में विभिन्न तिथियों में कुल 24 स्थानों पर भरत मिलाप का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। सबसे अधिक भीड़ मुंगराबादशाहपुर के भरत मिलाप में होती है। भरत मिलाप को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्र में प्रर्याप्त पुलिस बल लगाकर भरत मिलाप को सकुशल सम्पन्न कराते हैं।

    चल रहे शारदीय नवरात्रि के दौरान मिश्रीत आबादी वाले क्षेत्रो में स्थापित दुर्गाप्रतिमा की संवेदशीलता को दृष्टिगत रखते हुए दो-दो सशस्त्र आरक्षी की डियूटी सम्बन्धित थानाप्रभारीगणों द्वारा लगायी गयी है। नगर क्षेत्र में सबसे अधिक मूर्ति विसर्जन थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नक्खास घाट पर होती हैं। जहां पर मूर्ति विसर्जन के प्रभारी राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति की गयी है। दशहरा/भरत मिलाप/मूर्ति विसर्जन के अवसर पर अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु सादे भेष में प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल की डियुटी लगायी गयी है। उक्त त्योहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल एवं सम्पन्न कराने हेतु जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की गयी है।

      

Related

खबरें 7781305384522283109

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item