आजमगढ़ से मुलायम ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद

आजमगढ़। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जितने भी वादे किए थे, उसे अक्षरश: पूरा किया जा रहा है। इंटर पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित कर दिया गया। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए उसे सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। खचाखच आइटीआइ मैदान में उन्होंने पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। विरोधी दलों का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष की जमानत जब्त हो जाएगी। आजमगढ़ की जनता ने हमारी पार्टी को स्तंभ बनाने का काम किया है। इसलिए लोकसभा चुनाव की रणभेरी हम यहां से कर रहे हैं। आजमगढ़ की जनता से उनका बड़ा लगाव है। इसलिए यहां के लिए जितना भी हो सकेगा वह करते रहेंगे। उनका शुरू हुआ चुनावी अभियान आगे तक जारी रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने भीड़ का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में जनपद के लोगों ने नौ सीटों पर कब्जा दिलाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया है, उसी प्रकार अब यह अवसर आ गया है कि उनके पिता सपा मुखिया मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया जाए। आजमगढ़ से उनके पिता का लगाव ही रैली शुरुआत करने का सबसे बड़ा मकसद है।

Related

खबरें 5179082541161207472

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item