शाहगंज में महिला का कत्ल , सनसनी

जौनपुर। जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर फेकी गई अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई। फ़िलहाल यह महिला कौन है और किसने इसका कत्ल किया है यह तो पुलिस की तफ्तीश के बाद ही चल पायेगा। लेकिन महिला के सर पर लगे चोट और गले में पड़ा फांसी का फंदा इस बात का गवाह है कि हत्यारो ने बेरहमी से अपने काम को अंजाम दिया है।
 जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क अरगूपुर खुर्द गाव के पास आज सुबह अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई.। सड़क के किनारे पड़ी लाश को देखने वालो की भारी भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दिया तो सीओ आनंद कुमार पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर खुद जाँच पड़ताल किया। लेकिन महिला कि शिनाख्त नही हो पाई। सीओ आनंद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला की पहचान और हत्यारो की तलास की जा रही है।

Related

खबरें 1527488011663287063

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item