चरण सिंह के जन्मदिवस पर सम्मानित किये अन्नदाता

जौनपुर। आज स्व0 चैधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर कृषि परिसर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों से संबंधित लगभग दो दर्जन विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी, साथ ही प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें कृषि विभाग द्वारा 8 किसान शशिकांत सिंह, जिन्तूराम, लाल बिहारी पटेल, राजनरायन पाण्डेय, आशीष कुमार पाण्डेय, धर्मराज, गजराज यादव, जिलाजीत वर्मा को गेहूं,मटर, उर्द की अच्छी पैदावार के लिए, उद्यान विभाग द्वारा 8 किसान सुरजन मौर्या, उदरेस सिंह, बीरबल विन्द, नन्हकू यादव, शोभनाथ, मिथिलेश सिंह, चन्द्रशेखर, अजीत कपूर को सब्जियों के लिए, पशुपालन विभाग द्वारा 6 लोगो अपरबल पाल, अवधेश कुमार, राजीव कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश, त्रिभुवन मौर्य, राजेन्द्र सिंह को बकरी, मुर्गी,पशुपालन के लिए, गन्ना विभाग द्वारा 6 लोगों को सत्यनारायण, आशाराम, कमला, राजेन्द्र प्रसाद, बासमती देवी, शंकर को गन्ना उत्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष 97 वर्षीय किसान रामचन्द्र उपाध्याय, मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र रहे
  उप निदेशक कृषि एसएनदूबे ने बताया कि 3 लाख 98 हजार हे0 एरिया कृषि योग्य है जिसमें 2 लाख 30 हजार  हे0 खेत में रबी फसल की खेती की जाती है जिसमें 2 लाख हे0 गेहूं की बुआई की गयी है। बाकी 30 हजार हे0 में अन्य फसले चना,मटर, सरसों आदि की खेती की जाती है। किसान रोटावेटर से खेत की जुताई करें बुआई कदापि न करें। मिनी हस्बेस्टर, लैण्ड लेबरर, पर 1.50 लाख रू0 की छूट है। गेहूं जहां प्रति हे0 18 कुन्तल उत्पादन था वहां अब 31 कु0 हो गया है। कृषि वैज्ञानिक डा0 सुरेश कन्नौजिया, डा0 सुरेन्द्र सोनकर,डा0 नरेन्द्र रघुवंशी, डा0 संदीप ने किसानों को जैविकी खेती तथा फसलों में लगने वाले रोगो के निदान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया साथ ही खेती के बारे में किसानों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी मौके पर ही दिया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र ने कहा कि जन्म देने वाला ईश्वर है वही जनता को अन्न देने वाला किसान भी भगवान है। उन्होंने शासन द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
         कार्यक्रम में अध्यक्ष रामचन्द्र उपाध्याय ने कहा कि सबसे ज्यादा अनुदान सरकार को पशुपालन के लिए देना चाहिए ताकि जैविकी खाद से खेती तथा शुद्ध दूध से हमारे बच्चे स्वस्थ रहेगे।इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी राजबहादुर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी एचपी पटेल, सहायक निवंधक एसपी सिंह, इं0 जीएन दूबे, सीबी सिंह, सहित अधिकारीगण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। उप निदेशक कृषि एसएन दूबे, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा0 सुरेश कन्नौजिया, डा0 सुरेन्द्र सोनकर, डा0नरेन्द्र रघुवंशी, डा0 संदीप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0आई0ए0खान, डा0 डी0एन0दूबे, इं0 अभिताभ, सूचनाधिकारी  के0के0त्रिपाठी, सहित सभी अन्य अधिकारीगण तथा सम्मानित प्रगतिशील किसानों ने स्व0 चैधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related

खबरें 2418729714550966676

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item