शराब, रुपये बाटने वाले प्रत्यासियो पर चुनाव आयोग की रहेगी पैनी नज़र

जौनपुर : राज्य के चुनाव आयुक्त उमेश चंद्र सिन्हा ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को शराब, रुपये या किसी भी प्रकार के प्रलोभनों के बल पर बरगलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। इस प्रकार के कृत्य करने वालों पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर रहेगी। हर हाल में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग प्रतिबद्ध है।
श्री सिन्हा बुधवार को वाराणसी जाते समय स्थानीय डाक बंगला पर संक्षिप्त प्रवास के दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का जायजा लेने का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के अधिकारियों का प्रयास संतोषजनक है लेकिन नए वोटरों को जोड़ने व बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर किए जाने पर विशेष बल दिए जाने की जरूरत है। श्री सिन्हा ने कहा कि मतदाताओं को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर पोलिंग स्टेशन पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोग की मंशा है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकसभा चुनाव कब तक होने की संभावना है, इस सवाल को मुस्करा कर टालते हुए कहा कि जो अंदाजा आपका है वही मेरा है।
आला अधिकारियों संग की बैठक
स्थानीय डाक बंगले पर पहुंचे राज्य के चुनाव आयुक्त ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, एसडीएम सदर व बदलापुर के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन जागरुकता अभियान चलाकर नए वोटरों को जोड़ें। इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही अक्षम्य होगी। श्री सिन्हा ने विभिन्न अभिलेखों को मंगाकर अब तक किए गए कार्यो की जानकारी ली।

Related

खबरें 5664732650057880209

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item