प्रभु यीशु की प्रस्तुत किया आकर्षक झांकी
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_5664.html
जौनपुर : जनपद में विभिन्न स्कूलों में शनिवार को क्रिसमस-डे हर्षोल्लास
पूर्वक मनाया गया। इस दौरान छात्रों की तरफ से प्रभु यीशु की आकर्षक झांकी
प्रस्तुत की गई। इस दौरान छात्रों को प्रभु यीशु के जीवन के बारे में
बताया गया।
सेंट पैंट्रिक स्कूल पचहटिया में क्रिसमस-डे के मौके पर छुट्टी से पहले बच्चों द्वारा क्रिसमस-डे मनाया गया। जिसमें छात्रों ने प्रभु यीशु के जीवन वृत्त पर नाट्य मंचन कर वाहवाही लूटी। प्रभु यीशु के जन्म के बाद सेंटा क्लॉज द्वारा बच्चों में मिठईयां बॉटी गई। केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सिस्टर प्रभा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा जौनपुर में ईसामसीह का जन्मदिवस क्रिसमस-डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष डा.अब्दुल कादिर खान ने कहा कि अहिंसा, आपसी सहयोग व सौहार्द को बढ़ाने के लिए नितांत आवश्यक है। जो शिक्षा का एक प्रमुख उद्देश्य है। विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुलिका सिंह ने ईसामसीह के जीवन घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यीशु का जीवन अनुकरणीय है। इस दौरान छात्रों ने नृत्य कौशल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए समूह नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य में स्नेहा शर्मा, इच्छा शर्मा, नबा नूर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
इस मौके पर नवाल अहमद, जावेद अहमद, मंजू जायसवाल, अलका गुप्ता, स्मिता पॉल, सुमैला मसूद, सानिया हसनैन, माण्डवी केसरी, स्मिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।