हाईकोर्ट के निर्देश पर रेलवे ने बाटा निर्भया कार्ड
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_1307.html
ट्रेन में महिलाओ के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओ को देखते हुए हाईकोर्ट के निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने एक नया तरीका अख्तियार किया है. राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनो में यात्रा कर रही महिलाओ और युवतियो को निर्भया कार्ड दिया जा रहा है। इस कार्ड पर जीआरपी के सभी थानो का नम्बर अंकित किया गया है। इस कार्ड को बाट रहे जीआरपी जौनपुर के थानाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सुल्तानपुर जिले के लभुआ स्टेशन पर अराजक तत्वो द्वारा महिलाओ के साथ छेड़खानी की थी। इस घटना को हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए इस तरह की घटनाओ को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश रेलवे को दिया था।
BITE - खुर्शीद अंसारी थानाध्यक्ष जीआरपी जौनपुर

