जौनपुर में बहती है गंगा जमुनी तहजीब,मुस्लिम होली और हिन्दू मानते है ईद

 जौनपुर। मकरसंक्रांति और ईद-ए-मिलादुन्नवी(बारहवफात ) एक ही दिन पड़ने के कारण जौनपुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियो को इस कड़ाके की ठण्ड के मौसम में पसीना छूट रहा है। इन त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज देर शाम जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने दोनों सम्प्रदाय से जुड़े संभ्रांत नागरिको के साथ बैठक किया। बैठक में दोनों तरफ से होने वाले कार्यक्रमो के बारे जानकारी ली गई। साथ ही डीएम और एसपी एक साथ मिलकर शांति पूर्वक माहौल में त्योहारो को मनाने का अपील किया। बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिको ने डीएम एसपी को बताया कि यह शिराज़ ऐ हिन्द की सर ज़मी है यहाँ पर हमेशा गंगा जमुनी तहजीब कायम रहती है। इस नगरी में मुस्लिम होली और हिन्दू ईद मानते है।

Related

खबरें 7957065076855215772

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item