श्रवण का हुआ जोरदार स्वागत
https://www.shirazehind.com/2014/02/blog-post_2273.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य वाणिज्य कर विभाग में सलाहकार सदस्य बनाये जाने के बाद बुधवार को अपने प्रथम गृह जनपद आगमन पर युवा नेता श्रवण जायसवाल को समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित नगर के व्यापारियों, शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर जनपद सीमा में प्रवेश करते ही उनके समर्थकों ने तोरण द्वार बनाकर अभिनन्दन किया। जनपद सीमा से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह तोरण द्वार बनाया गया था जहां मौजूद सैकड़ों समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर में प्रवेश करते ही व्यापारियों द्वारा जमकर स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर तोरण द्वार बनाया गया था। लोगों द्वारा किये गये स्वागत से अभिभूत श्री जायसवाल लोगों का अभिवादन करते जा रहे थे। स्वागत करने वालों में दिनेश यादव, पिण्टू यादव, हिसामुद्दीन, अमित गुप्ता, कृष्णा यादव, दीपक जायसवाल, पवन जायसवाल सहित सपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी आदि लोग प्रमुख रहे।
