मौसम ने विगाड़ दिया किसानो की किश्मत
https://www.shirazehind.com/2014/02/blog-post_248.html
जौनपुर : जनपद में दो दिनों से हो रही बारिश व हवा से अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बरसात के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
गुरुवार से ही बारिश हो रही थी। शाम को भी तेज बारिश शुरु हो गई जो रातभर चलती रही। शुक्रवार को दिन में भी यही स्थिति बनी रही। अचानक बारिश होने से पूरे शहर में कीचड़ लग गया। जिससे लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर नगर में ही स्थित भंडरिया टोला का मुख्य मार्ग दो माह पूर्व पीडब्लूडी द्वारा बनाई गई। मगर हल्की सी वर्षा होने पर ही गिट्टियां बह गई।
सड़क पूर्व की भांति गड्ढे में तब्दील हो गई। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। धर्मापुर व मुफ्तीगंज क्षेत्र में दर्जनों गांवों में बीती रात हवा के साथ तेज बारिश होने के कारण किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई है। अधिकांश किसानों की खेतों में बाली लगी हुई है। गेहूं की फसलों ने जमीन पकड़ ली है। बदलापुर-इलाहाबाद मार्ग पूर्णतया गड्ढे में तब्दील हो गया है। यात्रियों को यात्रा करने की सोच से सिहरन हो जाती है।
