यूपी में कांग्रेस-आरएलडी में 8 सीटों पर समझौता

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल में समझौता हो गया है और आरएलडी उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से फिलहाल आठ पर चुनाव लड़ेगी। रालोद सूत्रों ने आज बताया कि कांग्रेस ने रालोद के लिए बागपत, कैराना, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, हाथरस, मथुरा और बुलंदशहर सीटें छोड़ी हैं। सूत्रों के अनुसार रालोद बुलंदशहर के बजाए अलीगढ़ लोकसभा सीट चाहता है क्योंकि अलीगढ़ जिले से उसके तीन विधायक हैं। सूत्रों की माने तो कांग्रेस अलीगढ़ सीट रालोद को देने के लिए तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि रालोद ने लोकसभा का पिछला चुनाव भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर लड़ा था। भाजपा ने रालोद के लिए 7 सीटे छोडी थीं जिसमें से रालोद के बागपत से चौधरी अजित सिंह, मथुरा से जयंत चौधरी, अमरोहा से देवेन नागपाल, हाथरस से सारिका सिंह बघेल और बिजनौर से संजय सिंह चौहान जीते थे, हालांकि नागपाल और बघेल पार्टी से निलंबित हैं। चुनाव के बाद रालोद ने भाजपा से गठबंधन तोड़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का दामन थाम लिया था और उसी के बाद रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को मनमोहन सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था।

Related

लोकसभा चुनाव 2014 4575265456892324866

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item