त्रिलोचन महादेव का दर्शन पूंजन करने के साथ रामचरित्तर ने शुरू किया चुनाव प्रचार

जौनपुर जिले के मछलीशहर सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्यासी राम चरित्तर निषाद आज त्रिलोचन महादेव का दर्शन पुंजन करने के बाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार का श्री गणेश किया। राम चरित्तर आज ही दिल्ली से चल कर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे। यहाँ पर बरिष्ठ भाजपा नेता डॉ 0 हरेंद्र प्रताप सिंह के साथ भारी संख्या में कार्यकर्त्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद खुली जीप में सवार होकर पिंड्रा विधान सभा में जनसम्पर्क करते हुए जफराबाद विधान सभा पहुंचे। जलालपुर चौमुहानी पर सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ ने जबरदस्त अभिनन्दन किया उसके बाद केराकत विधान सभा में भी राम चरित्तर जन सम्पर्क करके मोदी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालने की विनती जनता से किया। विरोधियो द्वारा उन्हें अनुसूचित जाति  का ना होने पर खड़े हो रहे सवालो पर पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने हमारे प्रमाण पत्र की अग्नि परीक्षा ले चूका है और भाजपा हाई कमान भी जाँच पड़ताल कर लिया है। 

Related

विडियो खबरें 5164217866086394283

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item