घटिया निर्माण देख भड़की जनता , काम रोक दिया
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_2951.html
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा भण्डारी मोहल्ले में ठीक ढंग से निर्माण कार्य न होने से क्षुब्ध मोहल्लेवाासियों ने सोमवार को निर्माण कार्य रूकवा दिया। इतना ही नहीं, लगाये गये इण्टरलाकिंग ईंट आदि को उखाड़कर जमकर प्रदर्शन करने के बाद पालिका प्रशासन से लिखित शिकायत भी किया। शिकायत के अनुसार उक्त मोहल्ले में सड़क व नाली का निर्माण स्थानीय पालिका द्वारा ही होना सुनिश्चित हुआ है लेकिन नाली का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सिर्फ खड़ंजा बिछाया जा रहा है। वह भी बिना गिट्टी के इण्टरलाकिंग का ईंट लगाया जा रहा है जो मानक के विपरीत है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये मांग किया कि आप स्वयं निर्माण कार्य का जांच करें। मानक के विपरीत कार्य होने से क्षुब्ध मोहल्लेवासियों ने सोमवार को कार्य को रोकवाकर लगे इण्टरलाकिंग ईंट को उखाड़ दिया और जमकर प्रदर्शन करने के बाद पालिका प्रशासन को पत्रक सौंपा। नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य को रोकवाकर प्रदर्शन करने वालों में दीपक साहू, पिण्टू मोदनवाल, ऋषि साहू, रंजीत साहू, मंगला साहू, छेदी लाल, मनोज कुमार, स्वतंत्र कुमार, संतोष सिंह, दिनेश कुमार, धु्रव कुमार, शारदा, श्रवण मोदनवाल, त्रिभुवन, रेखा सहित अन्य नागरिक प्रमुख रहे।
