मूली , मक्का के लिए मुफीद जमीनो पर हो रही है शराब की खेती !
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_5712.html
जौनपुर जिले के शराब माफिया मूली मक्का के लिए मुफीद जमीनो पर शराब की खेती कर रहे है यह सनसनी खेज खुलासा उस समय हुआ जब आबकारी विभाग और पुलिस तीन संयुक्त छापेमारी किया। दोनों टीमे जमीन को खुदवाकर प्लास्टिक के ड्रम में रखे गये 12 सौ लीटर कच्ची शराब बरामद किया साथ भारी मात्र में शराब को बनाने प्रयोग होने वाले लहंग भी नष्ट किया है। हलाकि शराब माफिया इस टीम के पहुँचने से पहले ही फरार हो गये।
जौनपुर नगर कोतवाली और लाइनबाज़ार थाने की सीमा पर राजा साहेब के पोखरे के पास अवैध कच्ची शराब बनाने का धंधा काफी अरसे से होता चला आ रहा है। होली का त्योहार करीब आ रहा है इसको देखते हुए इस काले धंधे के व्यापारी भारी मात्रा शराब बनाकर जमीनो में गाड़ रहे है। उधर यूपी में हुई जहरीली शराब से मौतो के कारण 5 मार्च से इस अवैध धंधे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आज आबकारी विभाग को जमीनो में गाड़कर रखे गये शराबो सूचना पर यह कार्यवाही हुई है।