भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण को लेकर दो दिवसीय अनशन पर बैठे राजकुमार


जौनपुर। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण को लेकर भारत बचाओ अभियान गम्भीर है तभी तो अभियान के संयोजक राजकुमार ओझा बुधवार से 48 घण्टे अनशन पर बैठ गये। उनका यह अनशन नगर के खरका कालोनी में स्थित गांधी चैराहे पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर शुरू हुआ है। भारत माता की जय का उद्घोष करते हुये संयोजक श्री ओण ने 7 सूत्रीय मांगांे के बारे में बताया कि भारत संविधान का परिवर्तन, भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाय, सांसद/विधायक निधि बंद की जाय, पूर्व/वर्तमान सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान आय को सार्वजनिक करें, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव आम मतदान से कराया जाय, समान शिक्षा अधिकार कानून बनाया जाय, क्लर्क से लेकर आईएएस, आईपीएस सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की आय सम्पत्ति को सार्वजनिक किया जाय। इस दौरान श्री ओझा ने कहा कि भारतीय संविधान का पुर्नावलोकन, पुनरीक्षण, नवीनीकरण, परिवर्तन, वर्तमान देशकाल, परिस्थिति के दृष्टिकोण से लोकहित/जनहित के लिये जरूरी है। अन्त में उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार उत्तर प्रदेश में है जहां थाने व तहसील में न्याय बिकता है। इस अवसर पर अनशन पर बैठे श्री ओझा के साथ अनिल दूबे, सतीश दूबे, दिनेश यादव, चंचल तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Related

विडियो खबरें 8000284033634922732

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item