देवी मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब

चैत्र नवरात्र के पहले दिन राजधानी जौनपुर सहित विभिन्न इलाको में  देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब देखा जा रहा है। हर तरफ देवी मां के जयकारों और मंत्रोच्चार की गूंज है। ऐतिहासिक शीतला चौकिया धाम ,शास्त्री नगर स्थित मैहर देवी मंदिर  में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। हाथ में सिंदूर, नारियल, चुनरी और फूल-माला लिए कतार में खड़े श्रद्धालु जय मां शैलपुत्री के जयकारे लगाते हुए बारी-बारी से उनके दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी  ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा का व्रत रखकर उनकी पूजा-अर्चना करने से देवी मां की विशेष कृपा होती है। नवरात्र वर्ष में दो बार आते हैं। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप शैलुपत्री और बाकी आठ दिन मां के अन्य रूपों की पूजा की जाती है। 

Related

पर्व 1056480598315814211

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item