
जौनपुर। शाहगंज सरस्वती शिशु मंदिर का 40वां वार्षिकोत्सव नगर के उत्सव वाटिका में उत्कृष्ट शारीरिक प्रदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ जहां के मुख्य अतिथि डा. केदारनाथ सिंह विधायक वाराणसी स्नातक क्षेत्र एवं मुख्य वक्ता विजय उपाध्याय प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रदेश रहे जबकि अध्यक्षता राधेमोहन अग्रवाल ने किया। इस दौरान शिशुओं द्वारा मां सरस्वती वंदना, डांडिया, साड़ी नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें गुलाटी, अग्निचक्र, सूर्य नमस्कार, गुब्बारा युद्ध का दृश्य तो अत्यन्त मनोहारी रहा। तत्पश्चात् मुख्य वक्ता श्री उपाध्याय ने विद्या भारती के आधारभूत पांचों विषयों में शारीरिक शिक्षा को शिशु विकास में अहम् बताया। मुख्य अतिथि डा. सिंह ने शिशु मंदिर के संस्कार क्षम शिक्षा की गरिमा को प्रतिपादित करते हुये शारीरिक शिक्षा को वर्तमान परिवेश में अत्यन्त गुणकारी बताया। अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुये शिशुओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर फादर एंथोनी रोड्रिक्स, रणजीत पाण्डेय, मोती लाल गुप्त, साइमन पीटर, पवन अग्रहरि, गजानन्द गिडवानी, कृष्णा जायसवाल, सावित्री मिश्रा, गोपाल बरनवाल, विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश जायसवाल, धीरज जायसवाल, पूर्व छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह, आचार्य लाल साहब, दयारा, सियाराम, आचार्या वंदना अग्रहरि, किरन यादव, रीना, पूजा, प्रतिमा, सुषमा सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य विजयशंकर पाण्डेय, आभार विद्यालय के अध्यक्ष राजकपूर अग्रहरि तथा संचालन छात्र गौरव यादव ने किया।