सांसद धनंजय सिंह का चुनाव प्रचार हुआ तूफानी

जौनपुर। संसदीय क्षेत्र जौनपुर से चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी सांसद धनंजय सिंह का चुनाव प्रचार तूफानी हो गया। रविवार व सोमवार को सांसद ने दर्जनों गांवों में हजारों लोगों से सम्पर्क कर समर्थन देने की अपील किया। आज सर्वप्रथम श्री सिंह फतेहगंज पहुंचे जहां प्रमोद यादव व अमरनाथ सेठ के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खानापट्टी, गायधार, रीठी, रामनगर, देहजुरी, घोरहां, लेधुआं, हरिरामपुर, सोनपुरा, खपरहां, लखेसर, नेवढि़या, भीलमपुर, बलुआ, चांदपुर, डमरूआ, देऊपुर, कलवारी, शेरवां, बांकी में जनसम्पर्क किया जहां उन्होंने कहा कि उनका चुनाव जनता व समर्थक लड़ रहे हैं। ऐसे में वह विजय के प्रति आश्वस्त हैं। इसी क्रम में उन्होंने मानीकला में ग्राम प्रधान अरशद खां के आवास पर मुसलमानों के साथ बैठक किया। इसके बाद बिंदेश्वरी सेठ के आवास पर सैकड़ों लोगों से मिलकर गुरैनी में कार्यालय उद्घाटन किया। इसके बाद श्री सिंह ने लखौंवा, शिवगुलामगंज, शम्भूगंज, बक्शा में जनसम्पर्क किया। तत्पश्चात् नौपेड़वां में खुले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बक्शा ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, राजेश चैहान, संदीप उपाध्याय, भोले सिंह मौजूद रहे। बदलापुर मंे चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात श्री सिंह तहसील परिसर में जाकर अधिवक्ताओं सहित वादकारियों से सम्पर्क किया। सिंगरामऊ, कुशहां, बटाऊवीर होते हुये श्री सिंह ने कई गांवों में जनसम्पर्क किया। इस मौके पर फूलचन्द्र मिश्र, उमाकान्त तिवारी, शिव शंकर तिवारी, वीरेन्द्र मिश्र, विमल, महेन्द्र सरोज, नन्द किशोर प्रजापति, डा. वीके शर्मा, सुदीप जायसवाल, नूर मोहम्मद, मुस्तकीम, गजराज भारती, अवधेश सरोज, शारदा मिश्र, लालू विश्वकर्मा, पप्पू चैहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अच्छे लाल यादव, सुग्रीव यादव, बसंत लाल गुप्त, नागेन्द्र अग्रहरी, ग्राम प्रधान आशीष, डब्बू जायसवाल, अच्छे लाल दूबे, वेद प्रकाश शुक्ल, सर्वेश बिन्द सहित तमाम समर्थक, ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Related

लोकसभा चुनाव 2014 1704342126650608730

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item