मीडिया को ‘‘ पेड न्यूज से विरत रहने की प्रतिवद्धता हेतु शपथ‘‘ दिलायी


जौनपुर।  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज अपरान्ह कलेक्टेªट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ,पुलिस अधीक्षक हैप्पी गुप्तन के साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को ‘‘ पेड न्यूज से विरत रहने की प्रतिवद्धता हेतु शपथ‘‘ दिलायी। ‘‘ हम प्रिन्ट मीडिया ,इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं अन्य समस्त मीडिया संस्थाओं से जुड़े जर्नलिस्ट्स भारत के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक तथा समाज के एक महत्वपूर्ण स्तम्भ के रूप  में यह शपथ लेते है कि हम भारत के लोकतंत्र एवं निर्वाचन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तथा पत्रकारिता के उच्चतर मूल्यों की रक्षा हेतु अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण सुचिता से निर्वहन करेगे।
हम यह भी शपथ लेते है कि हम एकल एवं संस्थागत रूप  से ‘‘पेड न्यूज‘‘ की समस्त गतिविधियों से स्वयं को विरत रखेगे और इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान नही करेगें।‘‘
                           

Related

लोकसभा चुनाव 2014 7341684307396020274

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item