बी0एन0सिंह कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ते रहे : राकेश श्रीवास्तव

 जौनपुर।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके मियांपुर स्थित आवास पर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद स्व0 बी0एन0सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी। जिसमें  राकेश कुमार श्रीावास्तव ने स्व0 बी0एन0सिंह  के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्व0  सिंह हमेशा कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ते रहे ,कर्मचारी हितों के साथ पूरे जीवन काल में कभी भी सरकार से लड़ाई लड़ने से पीछे नही रहे। ई0जी0एन0दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आर0पी0पाण्डेय, चन्द्रशेखर सिंह, के0के0त्रिपाठी, मुन्नीलाल, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, ने स्व0 सिंह के कर्मचारी हितो के किये गये कार्यों की चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सी0बी0सिंह ने किया। इस अवसर पर, कर्मचारी संगठन के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिलामंत्री सी0बी0सिंह ने दी है।

Related

खबरें 1663899213620476140

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item