
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव आज जौनपुर में दावा किया कि अबकी काग्रेस या भाजपा को नहीं वरन तीसरे मोर्चा को बहुमत मिलेगा। ऐसे में सपा प्रभावी भूमिका निभाएगी। मेरे बिना दिल्ली में सरकार नहीं बन पाएगी। सपा प्रमुख ने विरोधी दलों पर हमला करने से बचते दिखे। यही नहीं किसी विरोधी नेता का नाम तक नहीं लिया।
पार्टी प्रत्याशी पारसनाथ यादव और मछलीशहर प्रत्यासी तूफानी सरोज के समर्थन वाली सभा में उन्होंने कहा कि देश के विकास में किसान व मुसलमान की ही भूमिका अहम है। बावजूद इसके किसानों की की अनदेखी की जाती है। मुलायम ने एक मुसलमान-एक किसान का नारा भी दिया।उन्होंने किसानों, मुसलमानों व नौजवानों के साथ व्यापारियों को भी साधने की भरसक कोशिशें की। कहा केंद्र में सपा की सरकार बनने पर किसानों से संबंधित कमेटियों में किसान, व्यापार व उद्योग संबंधी समितियों में व्यापारी भी होंगे। मुलायम ने सामान्य जाति के गरीबों को भी आरक्षण देने एवं गरीब मुसलमानों को अनुसूचित जाति में शामिल करने करने समेत अन्य कई वादे किए। इतना सीट जिता दीजिए की सपा केंद्र पर कब्जा करने लायक बन सके। मुलायम सिंह ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर शिक्षा को पूरी तरह से निशुल्क कर दिया जाएगा। ज्ञान देने के लिए धन लेना ठीक नहीं है। साथ ही गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को मरने नहीं दिया जाएगा। सभी गंभीर बीमारियों का खर्च सरकार उठाएगी। इसके अलावा किसानों की स्थिति सुधारने के लिए भूमि सेना का गठन किया जाएगा।