अजय राय ने किया मतदान, कई जगह ईवीएम खराब
https://www.shirazehind.com/2014/05/blog-post_3663.html
यूपी में लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इसमें 14 जिलों की 18 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। तीन करोड़ सोलह लाख से अधिक मतदाता 328 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वाराणसी में सबसे अधिक 42 और बासगांव में सबसे कम 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक करीब 19 लाख मतदाता गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।
OTING LIVE:-
OTING LIVE:-
8:44 AM- चंदौली के 331 बूथ संख्या पर ईवीएम खराब, मतदान बाधित।
8:36 AM- कई बूथों पर शेड और पेयजल की व्यवस्था न हाने पर मतदाता परेशान।
8:30 AM- वाराणसी के कैंट में 326 बूथ संख्या पर ईवीएम मशीन खराब, मतदान बाधित।
8:25 AM- वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने किया मताधिकार का प्रयोग।
8:20 AM- वाराणसी लोकसभा सीट पर 8:20 तक चार फीसदी मतदान होने की सूचना।
8:15 AM- घोसी लोकसभा 70 के बूथ संख्या- 19, 306, 305, 297, 265 पर ईवीएम मशीन खराब, आधा दर्जन जगहों पर नहीं शुरू हो सका मतदान।
8:15 AM- घोसी लोकसभा 70 के बूथ संख्या- 19, 306, 305, 297, 265 पर ईवीएम मशीन खराब, आधा दर्जन जगहों पर नहीं शुरू हो सका मतदान।
7:45 AM- घोसी लोकसभा 70 के मधुबन में बूथ संख्या- 306 पर ईवीएम मशीन खराब होने से अब तक नहीं शुरू हुआ मतदान।

