प्रचंड धूप का कहर जारी, घरों में दुबके लोग

जौनपुर: प्रचंड गर्मी के कहर से पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। सूर्य की तेज किरणों के सामने सभी लोग नतमस्तक दिखाई दिए। लू लगने की डर से लोग घरों में दुबके रहे। रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्शियस के आस-पास रहा। दोपहर व रात की उमस के कारण लोगों की नींद व चैन उड़ गया। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप हो जा रही है। लोग अपना बदन ढककर सड़कों पर निकल रहे हैं। इस दौरान पुरवइया व पछुवा हवा साथ चल रही है जिससे वायुमंडल में धूल भर गया था। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, एसी का भी सहारा ले रहे हैं। वहीं युवा ठंडा पेय, मैंगो जूस व लस्सी का आनंद ले रहे हैं। गर्मी में पिछले एक पखवारे से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। तेज गर्मी के कारण काफी संख्या में लोग लू लगने से बीमार हो रहे हैं। वहीं बाजारों में भी गिने-चुने लोग ही खरीदारी कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही लोग सुबह -शाम निकल रहे हैं। किसानों की सब्जी की फसल सिंचाई के अभाव में खराब हुई जा रही है।

Related

समस्याएं 7606148122116017301

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item